दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में 15 नवंबर को एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी उम्र 17 साल है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि उसने महिला के साथ बलात्कार किया और पकड़े जाने के डर से उसने महिला का गला घोंट दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए महिला के गुप्तांग में आग लगा दी थी।