फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की ज्वेलरी लूटने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, केपी और हितेंद्र फौजी गिरोह का है सदस्य 

Tue, 30 Mar 2021 10:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • हथियारों के बल पर लूटा था 14.95 लाख रुपये
  • दिल्ली पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम
  • दिल्ली व यूपी में 12 से ज्यादा मामले दर्ज
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो करोड़ रुपये की कीमत की ज्वेलरी लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश दिनेश उर्फ फाइटर ने हाल ही में अपने साथियों के साथ हथियारों के बल पर शाहदरा इलाके में 14.95 लाख रुपये लूटे थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन


दिनेश केपी फौजी और हितेंद्र उर्फ छोटू गिरोह का सदस्य है। इसके खिलाफ दिल्ली व यूपी में 12 से ज्यादा मामले दर्ज है। पुलिस ने इसके पास से 0.35 बोर की एक सिंगल सूट पिस्टल, दो कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार इंस्पेक्टर शिवकुमार को इनामी बदमाश दिनेश उर्फ फाइटर के पूर्वी व उत्तरी-दिल्ली में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फिर सूचना मिली कि दिनेश विवेक विहार फ्लाईओवर के साथी से मिलने आएगा। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार, एसआई राजेश कुमार, एएसआई संजीव, हवलदार पंकज व सिपाही जितेन्द्र की टीम ने यहां घेराबंदी कर मकान नंबर सी-299, शहीद नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, यूपी निवासी दिनेश(44) को 28 मार्च को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने के लिए पिस्टल निकाल ली थी।
विज्ञापन


कलेक्शन एजेंट नवीन कंपनी के 14.95 लाख रुपये चार अगस्त, 20 को लक्ष्मी नगर में एसबीआई ब्रांच में जमा कराने जा रहा था। दिनेश ने अपने साथियों अजय उर्फ पिंटू शर्मा, प्रभात, रजत, नदीम उर्फ कल्लू प्रवीण उर्फ जोजो ने हथियारों के बल पर ये पैसे लूट लिए थे। आरोपी के खिलाफ दिल्ली व यूपी में लूट के लिए हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास, झपटमारी, चोट पहुंचाने, चोरी व आर्म्स एक्ट के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 

ये दिल्ली के सात व यूपी के पांच केसों में गिरफ्तार हो चुका है। दिनेश ने गोकलपुरी इलाके में ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी और ट्रक लूट लिया था। इसने वर्ष 2014 में साथियों के साथ दो करोड़ रुपये की कीमत की ज्वेलरी लूट ली थी। बरामद बाइक फतेहपुरबेरी इलाके से चुराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें