फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : 2.7 करोड़ विदेशी मुद्रा के साथ धरा गया यात्री, ईडी की टीम कर रही है पूछताछ  

Wed, 08 Jun 2022 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों ने एक यात्री को 2.7 करोड़ रुपए के विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा। सुरक्षा में तैनात हवलदार ने मंगलवार दोपहर एक्सरे मशीन के पास यात्री के पास मौजूद बैग में विदेशी मुद्रा का बंडल देखा। तलाशी लेने के बाद हवलदार ने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर हवलदार राजीव रंजन मौजूद था। एक्सरे मशीन पर यात्री के बैग रखने के बाद उसे उसमें विदेशी मुद्रा का बंडल दिखा। उसने तुरंत यात्री को हिरासत में लेकर अपने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

जांच में यात्री की पहचान किरारी सुलेमान नगर निवासी गोविंद लांबा के रूप में हुई। उसने बताया कि वह ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में  स्थित थामस कूक कंपनी में सहायक प्रबंधक के तौर पर काम करता है। उसने बताया कि वह विदेशी मुद्रा को बदलने के लिए लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद सीआईएसएफ ने दिल्ली मेट्रो रेल प्रशासन और ईडी को इस बारे में जानकारी दे दी। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने यात्री से पूछताछ की। पूछताछ में यात्री विदेशी मुद्रा को लेकर ना तो कोई दस्तावेज पेश कर पाया और ना ही वह बता पाया कि इतनी मात्रा में विदेशी मुद्रा कहां लेकर जा रहा था। ईडी की टीम ने यात्री को अपने हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें