फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : ग्रेटर कैलाश में दुष्कर्म के आरोप में एनएसजी का मेजर गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2022 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

Delhi :  दक्षिण जिले की ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एनएसजी के मेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में बुलाकर धोखे से संबंध बनाए। इस मामले में दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले की ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एनएसजी के मेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में बुलाकर धोखे से संबंध बनाए। इस मामले में दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती (28) लखनऊ, यूपी की रहने वाली है और एक यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर रही है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी कुछ माह पहले एनएसजी के मेजर से सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान हुई थी। जल्दी ही दोनों में दोस्ती हो गई। वह व्हाट्सएप पर बात करते रहे। मेजर ने उसे ग्रेटर कैलाश-एक में मिलने के लिए बुलाया। 

आरोप है कि यहां पर मेजर ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद मेजर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई महीनों तक बात होती रही। मेजर ने शादी करने से मना कर दिया। युवती की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने करीब सप्ताह तक तफ्तीश की और उसके बाद आरोपी आरोपी मेजर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


हालांकि बताया जा रहा है कि कोर्ट ने मेजर को जमानत पर रिहा कर दिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट ने मेजर को जमानत दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने मेजर को बाउन- डाउन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें