फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के एक टीकाकरण केंद्र पर हरियाणा के लोगों का भी भार

Sat, 29 May 2021 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

  • वैक्सीन की कमी के बीच हरियाणा के लोगों का भी किया जा रहा टीकाकरण
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर राजनीतिक तौर पर घमासान मचा हुआ है, वहीं दिल्ली के एक अस्पताल के ऊपर वैक्सीन लगाने के मामले में इलाके के ही नहीं, बल्कि हरियाणा के दो जिले के लोगों का भी भार पड़ा हुआ है। जाफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम अस्पताल में रोजाना हरियाणा के गुरुग्राम व झज्जर जिले के लोग भी वैक्सीन लगवाने आ रहे है।

विज्ञापन


अस्पताल में वर्तमान में वेक्सीन लगाने के लिए एक केंद्र कार्य कर रहा है, जबकि गत माह तक यहां छह केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी। इस केंद्र में रोजाना 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवाने आते है।

यहां प्रतिदिन करीब 80 लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आते है, इनमें से 25 से 30 लोग हरियाणा के गुरुग्राम एवं झज्जर जिले के निवासी शामिल है। ये लोग इन जिलों के फर्रुखनगर एवं बादली खंड के निवासी है।
विज्ञापन


यहां वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे इन दोनों खंडों के निवासी बताते है कि उनके इलाके में वैक्सीन केंद्र काफी दूर है और उनसे काफी नजदीक दिल्ली का यह अस्पताल है। इस कारण वे यहां पर वैक्सीन लगवाने के लिए आते है। वहीं वे बताते है कि वह यहां पर नियमित तौर पर भी इलाज कराने के लिए आते है।

उनके इलाके के लोग यहां पर भर्ती भी होते है। दूसरी ओर अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि वैक्सीन का राष्ट्रीयकरण होने के कारण कोई किसी भी स्थान पर वैक्सीन लगवा सकता है। इस कारण वे हरियाणा के लोगों को वैक्सीन लगाने से मना नहीं कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें