फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश, प्रदूषित हवाओं से भी मिलेगी राहत 

Thu, 04 Feb 2021 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी झेलने के बाद अब राजधानी वाले सर्दी से राहत पाने की राह पर हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद हल्की ठंडक का एहसास कराते हुए सर्दी अलविदा की राह पर होगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर बादलों से घिरा हुआ है। यही वजह है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, लेकिन दिन में धूप खिलने की वजह से सर्दी से राहत मिलेगी। इसके बाद लगातार दिन व रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 10.4 व अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी व न्यूनतम 52 फीसदी रहा। इस वजह से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 10.3, रिज इलाके में 11.2, पालम में 13, आयानगर में 12.1 व जफरपुर में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। 

एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित
लंबे समय से बहुत खराब श्रेणी में बने हुए दिल्ली-एनसीआर की हवा के प्रदूषण को बारिश की बूंदें धोने को तैयार हैं। बृहस्पतिवार को होने वाली बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है। इसके बाद आगामी छह फरवरी से प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी की ओर बढ़ेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी  का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद की हवा 388 के साथ सबसे दमघोंटू रही। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम का 10 का स्तर 284 व पीएम 2.5 का स्तर 160 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर AQI
दिल्ली- 330
फरीदाबाद-317
गाजियाबाद-388
ग्रेटर नोएडा- 345
नोएडा-339
ग्रुरुग्राम-306

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें