फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : पूर्वी दिल्ली में बारिश से दो मंजिला इमारत की छत गिरी, दबकर दो की मौत

Sat, 17 Sep 2022 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

 Delhi News : उत्तर-पूर्वी जिले के जौहरीपुर एक्सटेंशन में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के बीच एक दो मंजिला इमारत की छत गिर गई। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी जिले के जौहरीपुर एक्सटेंशन में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के बीच एक दो मंजिला इमारत की छत गिर गई। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त लोनी निवासी हर्षित और मुकेश के रूप में हुई है।  गोकुलपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


छत गिरते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दो लोगों को तुरंत मलबे से बाहर निकाल लिया और घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मलबे से दो महिलाओं समेत छह और लोगों को बाहर निकालकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम करीब आठ बजे मलबे में दो लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो मंजिला इमारत में कारखाना चल रहा था। इसमें नक्शा बनाने का काम होता था। कारखाने को दो सगे भाई गंगा विहार निवासी संजय शर्मा और मनोज शर्मा चला रहे हैं। इन दोनों के अलावा यहां पर जौहरीपुर निवासी सीमा, गंगा विहार निवासी वर्षा, गंगा विहार निवासी आनंद ठाकुर, सोनिया विहार निवासी चंद्रपाल, लोनी निवासी सूरज और किशनपाल काम कर रहे थे। इन सभी को मलबे से निकाल लिया गया है। निगम की टीम मलबा हटाने में जुटी है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार सुबह 12:02 बजे जौहरीपुर एक्सटेंशन में इमारत मिलने की जानकारी मिली। सूचना के बाद चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकाला। इससे पहले स्थानीय लोग दो लोगों को निकाल चुके थे। छानबीन में पता चला कि यहां 40-40 गज के दो इमारत हैं। जिस इमारत में काम हो रहा था, वह दो मंजिल का था, जबकि दूसरी इमारत पहली मंजिल तक है। पहली मंजिल वाली इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। दोनों इमारत 20 साल पुराना है। जिस इमारत में हादसा हुआ है, उसकी पहली मंजिल पर काफी मात्रा में सामान रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि अधिक भार की वजह से हादसा हुआ है। 

सीबीएसई हेडक्वार्टर के निर्माणाधीन इमारत    का मचान गिरा, पांच लोग घायल 
द्वारका सेक्टर-23 थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर में सीबीएसई हेडक्वार्टर के निर्माणाधीन इमारत में मचान गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। सभी को के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। मजदूरों ने काम करने के लिए मचान बनाया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों की पहचान सोमेश, मंगलू, नारंग, बुद्धिलाल व देवाशीष सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर 2.41 बजे दक्षिण-पश्चिमी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टीम से घटना की जानकारी मिली थी जिसके बाद डीडीएमए की टीम, पुलिस दो दमकल की गाड़ी, अग्निशमन दस्ता, चार कैट्स एंबुलेंस की टीम पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें