फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आज 38 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, होली के बाद ही राहत की उम्मीद

Sun, 28 Mar 2021 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • औसत श्रेणी में बनी रही दिल्ली की हवा 
  • मौसम विभाग के मुताबिक इस बार होली पर अच्छी-खासी गर्मी होगी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में होली के अवसर पर सूरज तीखे तेवर करने के लिए तैयार है। आज पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और पसीने छूट सकते हैं।  होली के बाद ही तापमान में हल्की गिरावट होगी और गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। वहीं, होली दहन पर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभवाना है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 88 व न्यूनमतम 33 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बना हुआ है। इसका असर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के रूप में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से सुबह के समय हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी क्योंकि, दिल्ली से सर्दी ने पूरी तरह से विदाई ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने की वजह से रात के समय भी गर्मी का एहसास महसूस होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार दिल्ली की होली पिछले एक दशक में सबसे गर्म होने वाली है। इससे पहले वर्ष 2011 में होली पर करीब 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था, जबकि इस बार इसके 38 तक पहुंचने की संभावना है। होली गुजरने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन गर्मी का एहसास बना रहेगा। 

दिल्ली-एनसीआर की हवा में हुआ बदलाव
बदलते मौसम के साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा में बदलाव हुआ है। इस कड़ी में दिल्ली की हवा जहां औसत श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हुई है वहीं, एनसीआर के दो शहरों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। अगले दो दिनों तक हवा की स्थिति यही रहेगी। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआइ 199 के साथ औसत श्रेणी में रहा। इसके अलावा फरीदाबाद व गाजियाबाद की हवा  209 व 234 क्रमश: के साथ खराब श्रेणी में दर्ज हुई। सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स में हुए बदलाव की वजह से हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा है।

अगले दो दिनों तक हवा की स्थिति यथावत रहेगी। इसके बाद आगामी 30 मार्च को दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 226 व पीएम 2.5 का स्तर 88 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें