फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी पर भड़के प्रवेश वर्मा, कहा, केमिकल तुम्हारे सिर पर डाल दूं...

Sat, 29 Oct 2022 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : छठ नजदीक आने के साथ दिल्ली का सियासी पारा भी उफान पर है। दिल्ली सरकार और भाजपा यमुना की सफाई को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं। जुबानी जंग से आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी से बदसलूकी कर डाली।
विज्ञापन
Pravesh Verma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ नजदीक आने के साथ दिल्ली का सियासी पारा भी उफान पर है। दिल्ली सरकार और भाजपा यमुना की सफाई को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं। जुबानी जंग से आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी से बदसलूकी कर डाली। मसले से जुड़े एक वीडियो में वह अधिकारी को ‘बेशर्म, घटिया आदमी’ कहते हुए दिखते हैं।  दूसरी तरफ मौके पर मौजूद आम लोगों ने भाजपा सांसद पर सवालों के तीर चलाए।

विज्ञापन


दरअसल, यमुना नदी की सतह पर तैरते झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों द्वारा नदी के पानी की सतह पर केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को जब प्रवेश वर्मा को यह बात पता चली तो वह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक घाट पर पहुंच गए। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की और काम रोकने को कहा। 

वीडियो में प्रवेश वर्मा अधिकारी से कहते दिख रहे हैं, ''ये केमिकल मैं तेरे सिर पर डाल दूं। बेशर्म घटिया आदमी यहां आकर बकवास कर रहा है तू, इस केमिकल में डुबकी लगाकर दिखा’। उधर, प्रवेश वर्मा ने बाद में सफाई दी कि आज यमुना के पास छठ घाट का दौरा करने पर हमें वहां जहरीले केमिकल के कंटेनर मिले। इस केमिकल को नदी में डाला जाएगा। वहां मौजूद अधिकारी से पूछा कि लोगों को नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने यमुना नदी में केमिकल डालने से अधिकारी को मना किया। अगर अधिकारी इस मामले में मेरी बात नहीं सुनते हैं तो मैं नाराज कैसे नहीं हो सकता? दिल्ली की जनता के हित के लिए अगर मुझे इस तरह से बात करनी पड़े तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

स्थानीय निवासियों ने बग्गा-वर्मा को खरी-खरी सुनाई
दूसरे वीडियो में स्थानीय पूर्वांचली लोगों ने दिल्ली सरकार के अफसरों को धमकाने पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को टोकते हुए उनसे बहस करते दिखे और उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को जल बोर्ड उपाध्यक्ष और 'आप' विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ट्वीट किया। 

यमुना में रसायन के इस्तेमाल की पुलिस से शिकायत
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने पुलिस आयुक्त से यमुना में अमोनिया फासफोरस का झाग छिपाने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से जहरीले रसायन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस मुख्यालय में शिकायत पत्र देते समय कहा कि केजरीवाल दिल्ली के 50 लाख पूर्वांचल वासियों से वोट लेना चाहते है लेकिन उनके सबसे बड़े छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पूरी तरह विफल साबित हुए है। 

उन्होंने कहा कि आठ वर्षों से छठ महापर्व से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं के बावजूद यमुना साफ नहीं होती है और श्रद्धालुओं को प्रदूषित पानी में ही पूजा करनी पड़ती है। स्टंट बाजी की राजनीति के चलते केजरीवाल यमुना में अमोनिया के झाग को छुपाने के लिए जहरीले रसायन का छिड़काव कर पूर्वांचल के लोगों की आस्था के खिलवाड़ कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें