कोरोना काल में राजनेताओं द्वारा लोगों को दवाइयां और ऑक्सीजन सिलिंडर इत्यादि बांटने को लोकर दायर याचिका के संदर्भ में दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में अंतरिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इस रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के श्रीनिवास बीवी और बीजेपी के गौतम गंभीर सहित तमाम नेताओं को क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अपनी अंतरिम रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ये नेता दरअसल दवाइयां और ऑक्सीजन सिलिंडर इत्यादि का वितरण मुफ्त में करके उन लोगों की मदद कर रहे थे।