फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से सहमा दिल्ली-एनसीआर, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग 

Sat, 13 Feb 2021 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
विज्ञापन
नोएडा से सेक्टर 73 में भूकंप के बाद डरे लोग घरों से बाहर आ गए... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली दिल्ली- एनसीआर में शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान था। इससे दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में झटके महसूस किए गए। राजधानी में भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी लोगों की कुशल होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 10 बजकर 34 मिनट पर दिल्ली -एनसीआर में तेज भूकंप के झटके आए। इसका केंद्र तजाकिस्तान में जमीन के नीचे 74 किलोमीटर दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में सोने की तैयारी कर रहे लोग भी तेज भूकंप के झटकों की वजह से सहम गए। डरे सहमे लोग तुरंत घर से बाहर दौड़ पड़े और खुले मैदान का रुख किया।
दिल्ली वालों का कहना था कि झटके काफी देर तक महसूस किए गए। ठंड में अचानक से पंखे हिलने लगे। इस वजह से डर का माहौल पैदा हो गया। काफी देर तक लोग घरों के बाहर पार्क, सड़क या गलियों में जमा रहे।
विज्ञापन




लक्ष्मी नगर निवासी अरविंद पाल ने कहा कि वह देर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच अचानक से उन्हें तेज कंपन महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आया। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ जल्दी से बाहर की तरफ दौड़े। वहीं, पांडव नगर निवासी सरिता देवी ने कहा कि वह अपने बिस्तर पर लेटी हुई थी तभी अचानक 10:30 बजे करीब देखा कि पंखा हिलने लगा है। इसे देखकर वह तुरंत घबरा गई और परिजनों को भूकंप की जानकारी देते हुए बचने के लिए दौड़ी।

उन्होंने बताया कि तेज झटकों की वजह से पंखा इतनी जोर से हिला था कि वह बुरी तरह घबरा गई थी। इसके बाद वह करीब 15 मिनट तक घर के नजदीक पार्क में ही बैठी रही। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस वर्ष दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वहीं, गत वर्ष लॉकडाउन से लेकर वर्ष के अंत तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें