फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : कोरोना योद्धा के परिजनों को समाज कल्याण मंत्री ने सौंपा एक करोड़ का चेक

Sun, 15 Jan 2023 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने स्वर्गीय डॉक्टर अमित गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी में ड्यूटी करते हुए संक्रमित होकर जान गंवाने वाले डॉक्टर अमित गुप्ता के परिजनों से शनिवार को समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने पीतमपुरा स्थित आवास पर  मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को दिल्ली सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद मंत्री ने कहा कि सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में डॉक्टर अमित गुप्ता लोगों की सेवा करते हुए कोरोना से संक्रमित हो गए थे और अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी से जंग हार गए।

उन्होंने कहा कि भले ही अनुग्रह राशि परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर पाए, लेकिन मुझे उम्मीद है कि परिजनों को इस आर्थिक मदद से अपना भविष्य संवारने एवं जीवन यापन में थोड़ी सहायता मिलेगी। हम दिल से उनकी मेहनत और महामारी से जंग लड़ने के उनके जज्बे को सलाम करते हैं। 
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार कोविड  के दौरान लोगों की सेवा करते हुए, कोरोना संक्रमित होने पर अपनी जान गंवाने वाले कई कोरोना योद्धाओं के परिजनों को अब तक एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दे चुकी है। मंत्री ने  कहा कि सरकार डॉक्टर के परिवार की कुछ जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें