फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर पहलवान हत्याकांड : ओलंपियन सुशील कुमार के अपने ही बन सकते हैं मुसीबत

Sun, 30 May 2021 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • अहम जानकारियां देने वाले प्रिंस को पुलिस बना सकती है सरकारी गवाह
  • दो अन्य पहलवानों से भी पूछताछ
  • सुशील की मदद करने का है आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
विज्ञापन
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार के लिए करीबी लोग ही मुसीबत बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि वारदात वाले दिन मौके से पकड़े गए प्रिंस दलाल को पुलिस सरकारी गवाह बना सकती है। प्रिंस के मोबाइल से ही सुशील का सागर को पीटते दिखने वाला वीडियो मिला था।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उस दिन सुशील के कहने पर ही प्रिंस ने यह वीडियो बनाया था, ताकि इसे दूसरे पहलवानों को दिखाकर डराया जा सके। दूसरी ओर, पूछताछ के दौरान भी प्रिंस ने उस दिन घटनाक्रम से जुड़ी काफी अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं। ऐसे में प्रिंस पुलिस का गवाह बनता है तो सुशील की मुसीबतें और बढ़ जाएंगी।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को अपराध शाखा ने सुशील के करीबी दो और पहलवानों से शकरपुर स्थित दफ्तर बुलाकर पूछताछ की। इन दोनों पर आरोप है कि फरारी के दौरान उन्होंने सुशील की भागने में मदद की। करीब तीन घंटे तक दोनों से पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों को अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है। इनसे जांच में दोबारा शामिल होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


जांच में सहयोग नहीं कर रहा सुशील
अपराध शाखा के जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सुशील पूछताछ और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। फरारी के दौरान वह कहां-कहां रुका, उसकी किन-किन लोगों ने मदद की आदि वह नहीं बता रहा। घटना दिन उसने जो कपड़े पहने थे, वे भी बरामद नहीं हुए हैं। इसके अलावा, पुलिस सुशील का मोबाइल फोन भी अब तक बरामद नहीं कर पाई है। मामले में अब तक बरामद सात कारों में से तीन के मालिकों का भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें