फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर संकटः लैपटॉप बिक्री का विज्ञापन देकर एक लाख गंवाए

Mon, 01 Mar 2021 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में साउथ गणेशनगर निवासी मुकुलानंद ने अपना लैपटॉप बेचने के लिए फेसबुक पर विज्ञापन डाला। कुछ ही मिनटों में उनके पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को आर्मी का जवान बताकर लैपटॉप का सौदा कर लिया।

विज्ञापन


लैपटॉप के लिए भुगतान आरोपी ने खाते में भेजने की बात कही। उसने मुकुलानंद को एक क्यूआर कोड भेजकर एक रुपया उनके खाते में भेजने को कहा। उन्होंने जैसे ही एक रुपया भेजा, आरोपी ने दो रुपये उनके खाते में डाले। इसके बाद करीब एक लाख रुपये उड़ा लिये। उनकी सूचना पर मंडावली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस को मुकुलानंद ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से वे ऑनलाइन ट्यूशन क्लास दे रहे हैं। उनका लैपटॉप पुराना हो गया था। उन्हें नया लैपटॉप लेना था। उन्होंने पहले अपने पुराने लैपटॉप को बेचने के लिए फेसबुक पर 18 फरवरी को विज्ञापन डाला। कुछ ही देर बाद खुद को साहिल बताने वाले एक कॉलर ने लैपटॉप लेने की इच्छा जताई। सौदा 30500 रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन



बातचीत होने के बाद कथित साहिल ने मुकुलानंद के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेज उसे स्कैन कर एक रुपया भेजने को कहा। मुकुलानंद ने ऐसा ही किया। इसके बाद आरोपी ने भी दो रुपये भेजकर दूसरा क्यूआर कोड भेजा। आरोप है कि इसे स्कैन करते ही उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें