उत्तर रेलवे ने प्रयाग राज संगम एक्सप्रेस नाम से चलने वाली वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त रखने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन 17 फरवरी से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को संशोधित समय से चलाने का निर्णय भी लिया है।
प्रयाग राज संगम एक्सप्रेस के नाम से चलने वाली निरस्त ट्रेनों में मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04237/04238 प्रयागराज संगम-लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल। ट्रेन संख्या 04239/04240 प्रयागराज संगम-फैजाबाद-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल, ट्रेन संख्या 04241/04242 प्रयागराज संगम-जौनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल और ट्रेन संख्या 04243/04244 प्रयागराज संगम-जौनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन बुधवार से निरस्त रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अगली सूचना से इस रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
उधर एक अन्य निर्णय में रेलवे ने ट्रेन संख्या 02448 हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर एक्सप्रेस स्पेशल को 22 फरवरी से और ट्रेन संख्या 02447 मानिकपुर- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल को 23 फरवरी से गति बढ़ोतरी के कारण समय में संशोधित किया है। ट्रेन संख्या 02448 निजामुद्दीन-मानिकपुर एक्सप्रेस स्पेशल निजामुद्दीन से रात के 8:10 बजे की जगह रात के 8 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे की जगह सुबह 7:30 बजे मानिकपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02447 मानिकपुर से शाम 5:05 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 5:25 बजे की जगह सुबह 3:50 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।
इसके साथ ही रेलवे ने ट्रेन संख्या 05955 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल, ट्रेन संख्या 05960 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस स्पेशल, 02801 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल, 02802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस स्पेशल, 02227 हावड़ा-पुरूलिया एक्सप्रेस स्पेशल, 02228 पुरूलिया-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल, 02819 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल, 02820 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर एक्सप्रेस स्पेशल समेत कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया है।