फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की बात : दिल्ली में संक्रमण दर 13 फीसदी से कम, 8,506 नए केस मिले, 289 लोगों की मौत

Sat, 15 May 2021 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • 34 दिन बाद 10 हजार से कम केस
  • 14 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक
  • 21 हजार करीब हैं सक्रिय मरीज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले कम होने के साथ ही संक्रमण दर लगातार गिर रही है। शुक्रवार को कोरोना की सक्रमण दर घटकर 13 फीसदी से नीचे पहुंच गई। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,506 नए केस मिले हैं, जबकि 289 लोगों को मौत हो गई। 34 दिन बाद दिल्ली में 10 हजार से कम मामले आए हैं। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 14,140 मरीज स्वस्थ हुए। 

विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 13,80,981 हो गई है। इनमें से 12,88,280 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक 20,907 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर बढ़कर 1.51 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.60 प्रतिशत  है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 71,794 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 17,511 मरीज भर्ती हैं। पिछले 24 घंटे में 68,575 लोगों की जांच की गई। इनमें 12.40  फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जांच के आंकड़े में बृहस्पतिवार के मुकाबले करीब 7 हजार कम रहे। अब तक एक करोड़ 81 लाख 69 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। 

1,23,517 लोगों का टीकाकरण हुआ
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत में बीते 24 घंटे में 1,23,517 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 82,943 लोगों को पहली और 40,574 को दूसरी खुराक दी गई। अब तक 43 लाख 45 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


दिल्ली में सुधार के संकेत मिले हैं। 22 अप्रैल के 36 फीसदी की तुलना में इस वक्त संक्रमण दर 12 फीसदी के करीब पहुंच गई है। वहीं, दस दिनों के भीतर अस्पतालों में करीब तीन हजार बेड खाली हुए हैं। लॉकडाउन का सख्ती से पालन का नतीजा संक्रमण दर में गिरावट के तौर पर सामने आया है।
विज्ञापन

- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें