फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर पता पूछने के बहाने युवती के साथ अश्लील हरकत, पुलिस ने नहीं की मदद

Sat, 04 Jun 2022 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पता पूछने के बहाने एक व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और आरोप लगाया कि स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसकी मदद नहीं की।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोरबाग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर सरेआम एक युवती से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पता पूछने के बहाने एक व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और आरोप लगाया कि स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसकी मदद नहीं की। जिसकी वजह से आरोपी मेट्रो ट्रेन में सवार होकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद आईएनए मेट्रो थाना प्रभारी पीड़िता का बयान दर्ज किया और इस बाबत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़िता गुरुग्राम की रहने वाली है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में वह मेट्रो के येलो लाइन पर यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने उससे दिल्ली विश्वविद्यालय जाने के लिए पता पूछा। उसने उसे बता दिया। लगभग दो बजे वह जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर उतरी। पता पूछने वाला व्यक्ति उसके पीछे ट्रेन से उतर गया। युवती प्लेटफार्म पर बैठकर कैब बुक करने लगी। इसी दौरान आरोपी व्यक्ति उसके पास आया और फाइल दिखाकर पता कंफर्म करने के लिए कहा। वह कागज देखने लगी। इसी दौरान आरोपी अपने गुप्त अंग से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह काफी डर गई और वहां से भागी। 

युवती का आरोप है कि उसने प्लेटफार्म पर खड़े एक पुलिसकर्मी से मदद मांगी लेकिन उसने मदद करने से इंकार कर दिया। वह उपर जाकर दूसरे पुलिसकर्मी से मिली और सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए कहा। पुलिसकर्मी ने उसे फुटेज दिखाई। इस सीसीटीवी फुटेज में उसने आरोपी की पहचान कर ली। लेकिन आरोपी दूसरी मेट्रो पर सवार होकर वहां से जा चुका था। उसने पुलिसकर्मी को कार्रवाई करने के लिए कहा लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद पीड़िता ने देर रात ट्विटर पर अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया और मेट्रो में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


मेट्रो पुलिस का कामकाज देख रहे रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता के बारे में जानकारी मिलने के बाद मेट्रो पुलिस ने तुरंत युवती से उसकी जानकारी मांगी। ताकि शिकायत को लेकर कार्रवाई की जा सके। पीड़िता से संपर्क होने के बाद आईएनए मेट्रो थाना प्रभारी पीड़िता के गुरुग्राम स्थित घर पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया और इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीम गठित कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 

पीड़िता ने पुलिसकर्मी नहीं बल्कि सीआईएसएफ कर्मी से मांगी थी मदद
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता ने घटना के बाद पुलिसकर्मी से नहीं बल्कि सीआईएसएफ के जवान से मदद मांगी थी। युवती का आरोप है कि प्लेटफार्म पर मौजूद जवान ने उसकी मदद नहीं की जबकि उपर मौजूद जवान से सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की लेकिन उसे पकड़ने के लिए कोई पहल नहीं की। 

छह मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गया आरोपी
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में पता चला कि पीड़िता जोरबाग स्टेशन के प्लेटफार्म पर 1.50 में उतरी थी। उसके साथ ही आरोपी प्लेटफार्म पर उतरा और पता पूछने के बहाने सीढ़ी पर बैठी पीड़िता के पास पहुंचा। छह मिनट के दौरान वह युवती से बात भी की और उसके साथ अश्लील हरकत भी की। 1.56 बजे पीड़िता प्लेटफार्म पर मौजूद सुरक्षाकर्मी से गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिलने पर वह वहां से उपर की तरफ भागी और अन्य सुरक्षाकर्मी से मदद मांगी। 

पहले भी एक महिला से हुई थी छेड़छाड़
फरवरी 2020 में, एक महिला ने आरोप लगाया था कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर एक व्यक्ति द्वारा उसे परेशान किया गया था। महिला ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि जब वह रात में मेट्रो ट्रेन से गुरुग्राम लौट रही थी, तभी उसके सामने एक व्यक्ति ने अपने निजी अंगों के साथ अश्लील हरकत की थी। महिला ने आरोपी का फोटो भी ली थी। पुलिस ने उस मामले की जांच करते हुए 28 वर्षीय सिविल इंजीनियर को बाद में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें