फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू कश्मीर हाउस की सरकारी कार चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद

Fri, 15 Jan 2021 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Unsplash
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले कोटला मुबारकपुर थाना इलाके से स्वीफ्ट डिजायर कार चोरी होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा गया है। कार जम्मू कश्मीर हाउस की थी और उस पर सरकारी वाहन लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


कार चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोर ब्रेजा कार से चोरी करने आए थे। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर कार की तलाश शुरू कर दी है। 

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि कार चोरी की ये वारदात 12 जनवरी तड़के 4.22 बजे की है। चालक हमजा जम्मू कश्मीर का रहने वाला था और वह जम्मू कश्मीर हाउस की स्वीफ्ट डिजायर कार चलाता था। 
विज्ञापन


उसने पिलंजी, कोटला मुबारकपुर में किराए पर कमरा ले रखा और वह यहीं रहता था। रात को वह कार को अपने कमरे में ले आता था। वह कार को त्यागराज स्टेडियम की तरफ नाले के पास प्रेम नगर बाजार के पास खड़ी करता था। कार पर सरकारी वाहन लिखा हुआ था। 
विज्ञापन

कार चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। कार चोर ब्रेजा कार में आए थे। कार से उतरते ही उन्होंने लैपटॉप से कुछ किया और फिर स्वीफ्ट डिजायर कार को चुराकर ले गए। गणतंत्र दिवस से सरकारी वाहन के चोरी होने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। हमजा की शिकायत पर कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें