फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में निधि समर्पण अभियान से कई इलाके राममय, निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 25 Jan 2021 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निधि समर्पण अभियान के तहत दिल्ली में रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भगवान श्रीराम की आकर्षक शोभा यात्रा निकली गई, वहीं कई जिलों में हवन यज्ञ व रैली निकाल कर समरसता का संदेश युवाओं ने दिया। शोभा यात्राओं में जहा बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही। राम मंदिर निधि समपर्ण पदयात्रा के दौरान इलाका कुछ समय के लिए राममय हो गया। 

विज्ञापन


यात्रा, रैली के माध्यम से रामभक्तों ने श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आने का आह्वान किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने शोभा यात्रा में शामिल रथ पर
विराजमान भगवान राम की आरती उतारकर पुष्प वर्षा भी की गई। पूर्वी दिल्ली के विष्णु गार्डन नगर में रहने वाले दो भाइयों दीपांशु (10 वर्ष) और हिमांशु (5 वर्ष) अपने गुल्लक के पैसे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया। बच्चों ने यह समर्पण राशि विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष कपिल खन्ना एवं माननीय नगर संघ चालक सरदार बलविंदर सिंह को भेंट की। 
विज्ञापन


सोमवार को भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता दिल्ली उप राज्यपाल अनिल बैजल से मिलेंगे। कपिल खन्ना ने बताया कि निधि समर्पित करने को लेकर दिल्ली के लोग काफी उत्साहित नजर आए। खुद आगे आकर राम मंदिर के लिए कुछ न कुछ सहयोग राशि देना चाह रहे है। शोभा यात्रा महरौली, त्रिलोकपुरी, मयूर विहार, पश्चिम विहार, टैगोर गार्डन, तिलक नगर, विष्णु गार्डन समेत कई क्षेत्रों में निकाली गई। 

विहिप कार्यकर्ता महेंद्र रावत ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के तहत विहिप का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल से शाम साढ़े चार बजे मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की जाएगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट ने 10 रुपये, 100 रुपए और 1000 रुपये के कूपन जारी किए हैं। उधर, आदर्श रामलीला कमेटी की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का चेक दिया गया। इस मौके पर संघ के प्रांत प्रचारक जतिन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता उपस्थित थे।

राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता भी आगे आ रहे है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ ने एक लाख इक्यावन हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबसे है किसी एक पार्टी या समुदाय के नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अयोध्या में स्थापित रामलला मंदिर का ताला खुलवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें