पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आग इलाके के एक मोबाइल गोदाम के दूसरे माले पर लगी। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं।