फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को धार देने की रणनीति में जुटे किसान, युवाओं से धरना स्थल आने का आह्वान

Fri, 12 Mar 2021 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन 106 दिन से जारी है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसान आंदोलन को धार देने की रणनीति बना रहे हैं। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों से आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की गई है। युवाओं से 23 मार्च को धरना स्थलों पर आने का आह्वान किया गया है। 

विज्ञापन


साथ ही 15 मार्च को होने वाले प्रदर्शन के लिए भी भीड़ जुटाई जा रही है। किसान नेताओं का कहना है कि बॉर्डर पर संख्या में कमी नहीं आई है। खेतीबाड़ी के काम के चलते किसान अलग-अलग समय में बॉर्डर आ रहे हैं। 

अगली लड़ाई गैस की कीमतों के विरोध में : टिकैत
बृहस्पतिवार को गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि ग़ाजीपुर बॉर्डर से किसान गांव जा रहे हैं। यहां निरंतर किसानों का आवागमन लगा हुआ है। गर्मियों के हिसाब से सभी टेंट भी तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि15 मार्च को कारपोरेट के विरोध में प्रदर्शन होगा। 
विज्ञापन


डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का भी विरोध होगा। इसमें गैस सिलिंडर की महंगाई के विरोध में हर किसान परिवार की महिलाएं प्रदर्शन करेंगी। जो अपने घरों के सामने गैस सिलिंडर लटकाकर विरोध दर्ज करायेंगी। टिकैत ने कहा कि अगली लड़ाई गैस सिलिंडर  की होगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर की महंगाई के मद्देनजर सभी गांव में अब गैस सिलेंडर और महंगाई को भी मुद्दा बनाया जाएगा । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें