फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रोः लाल किला स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद, जामा मस्जिद मेट्रो में प्रवेश पर रोक

Thu, 28 Jan 2021 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के लाल किला स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिये गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जामा मस्जिद स्टेशन पर एंट्री प्रतिबंधित है। बाकी सेवाएं सामान्य हैं।  आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को देखते हुए बुधवार को भी दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन लाल किला मेट्रो को बंद रखा था। वहीं, जामा मसजिद पर प्रवेश प्रतिबंधित था। दिल्ली मेट्रो के बाकी स्टेशन पर आवाजाही सामान्य रही। दूसरी तरफ बीटिंग रिट्रीट के दौरान सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के दो मेट्रो स्टेशन दोपहर बाद दो बजे से साढ़े चार घंटे के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार की हिंसा के दौरान दिल्ली मेट्रो ने लाल किला, जामा मसजिद, टिकरी, नांगलोई समेत करीब पचास मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए थे। देर रात लाल किला और जामा मसजिद को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन की सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई थी। बुधवार को भी इन स्टेशनों पर आवाजाही सामान्य नहीं रहीं। लाल किला मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद रखा गया था। जबकि जामा मसजिद से प्रवेश की इजाजत नहीं थी। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि पुलिस से निर्देश पर इन मेट्रो स्टेशनों को खोला जाएगा।




दूसरी तरफ बीटिंग रिट्रीट के दौरान 29 जनवरी को   येलो लाइन लाइन के दो उद्योग भवन और केंद्र सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर साढ़े चार घंटे मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। सुरक्षा के कारणों को देखते हुए उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय पर दोपहर दो से शाम साढ़े छह बजे तक प्रवेश और निकासी  को बंद किया गया है। हालांकि, येलो लाइन से वॉलेट लाइन के लिए लोग कश्मीरी गेट से इंटरचेंज कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें