फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात : घबराएं नहीं, एसी-कूलर से नहीं फैलता कोरोना, पर कुछ चीजों का रखें ध्यान

Wed, 05 May 2021 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली

सार

  • विशेषज्ञ बोले- बस इतना ध्यान रखें कि कोरोना संक्रमित के साथ रूम साझा नहीं करना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के चलते जनजीवन पहले से ही बहुत ज्यादा प्रभावित है। ऊपर से गर्मी से बुरा हाल है और लोग इस उलझन में हैं कि आखिर इस वक्त एसी और कूलर चलाएं या नहीं। बड़ी संख्या में लोगों के मन में यह भ्रम है कि एसीऔर कूलर से कोरोना फैल सकता है, लेकिन वरिष्ठ चिकित्सकों का मानना है कि ऐसी-कूलर से कोरोना नहीं फैलता। इतना ध्यान रखने की जरूरत है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति और सामान्य व्यक्ति कमरा साझा नहीं करें।

विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कोरोना से संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों व उनके परिजनों को मानसिक दबाव से दूर रखना जरूरी है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के कमरे मेंएसी या कूलर लगा सकते हैं। इस दौरान इतना ही ध्यान रखने की जरूरत है कि एसी चलाने के समय कमरे का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रखें। अचानक एसी कमरे से कुछ देर के लिए बाहर निकलना पड़े तो कमरे का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रखना जरूरी है। सामान्य व्यक्ति को भी एसी-कूलर इस्तेमाल करने के दौरान यह ध्यान में रखना चाहिए।

अचानक नहीं बदलें एसी का तापमान
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कमरे में वेंटिलेशन की सुविधा है तो कोरोना संक्रमित व सामान्य व्यक्ति दोनों के लिए अच्छा है। इससे एसी रूम और बाहर के तापमान में अचानक बदलाव से गलत असर नहीं होगा। अचानक तापमान बदलने से कोरोना के अलावा वातावरण में मौजूद दूसरे वायरस से इंफेक्शन हो सकता है। इस तरह की असावधानी के कारण बहुत से लोग वायरल बुखार, जुकाम और खांसी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन


घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं
कोरोना महामारी के इस दौर में देखने को मिला है कि लोगों पर मानसिक दबाव का सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ा है। डॉ. अजय कुमार का मानना है कि ऐसे वक्त में घबराने की  जरूरत नहीं है। क्योंकि सबसे ज्यादा मौत मानसिक दबाव के कारण हो रही है। बिना डॉक्टर से सलाह लिए कोई उपचार नहीं करवाना है। बेवजह काढ़ा पीने की भी जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें