दिल्ली सरकार में अधिकारिक स्तर पर एक और फेरबदल किया गया है। अधिकारियों के विभाग परिवर्तन के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस व दानिक्स अधिकारियों के विभागों, जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेशों पर तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपराज्यपाल के निर्देश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर एलिस वाज उच्च शिक्षा व टीटीई विभाग के कमिश्नर व सचिव होंगे। वाज को सूचना एवं प्रचार-प्रसार विभाग में सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। ट्रेड एंड टैक्स कमिश्नर एसबी दीपक कुमार को डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमिश्नर दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूचना एवं पब्लिसिटी विभाग के सचिव सीआर दास अब दिल्ली सरकार के आर्ट, कल्चर व लैग्वेज के सेक्रेटरी होंगे।
लेबर कमिश्नर आरएन शर्मा को सूचना व पब्लिसिटी सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डेवलपमेंट कमिश्नर एके सिंह को पर्यावरण, वन एंड कोऑपरेशन विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दानिक्स अधिकारी मनोज द्विवेदी स्पेशल सेक्रेटरी (एआर) होंगे। इसी तरह विकास अहलावत जीएम (डीसीसीडब्ल्यूएस लिमिटेड) होंगे। इन्हें डीएससीएससी के जीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।