फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase : बेटा सिंगापुर से नहीं आया...रिश्तेदार डर गए, फिर पुलिसकर्मी बने 'अपने'

Fri, 23 Apr 2021 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

  • परिजनों ने साथ छोड़ा तो पुलिस ने दिया वृद्धा के शव को कंधा
  •  सिंगापुर से बेटे ने आने से किया मना, कोरोना होने के संदेह में रिश्तेदार भी रहे दूर
विज्ञापन
शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते पुलिसकर्मी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के कारण वृद्धा की मौत के बाद जंगपुरा में जब अपनों ने साथ छोड़ दिया तो बेगाने अपने बनकर मदद को पहुंचे। जंगपुरा में रहने वाली 71 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। बेटे ने सिंगापुर से आने से मना कर दिया तो कोरोना होने के संदेह में रिश्तेदारों ने दूरी बना ली। 

विज्ञापन


ऐसे में जंगपुरा पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला की अर्थी को कंधे दिए और लोधी कॉलोनी श्मशान घाट में महिला के शव का रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करवाया। आरडब्ल्यूए व पड़ोसी जंगपुरा पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी की काफी तारीफ कर रहे थे। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वृद्धा सुरेन्द्र कौर(71) ओ ब्लाक जंगपुरा एक्सटेंशन में अकेली रहती थीं। उन्होंने कुछ दिन पहले कोरोना का टीका लगवाया था। हालांकि वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं। 19 अप्रैल को उनका निधन हो गया। आरडब्ल्यूए के सदस्य सरफ साबरी ने इसकी सूचना जंगपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश मीणा को दी। इसके बाद कुछ देर बाद 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर वृद्धा की एक रिश्तेदार ने वृद्धा की मौत की सूचना दी। 
विज्ञापन


जंगपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश मीणा, एसआई आकाश, एएसआई राकेश और सिपाही संजय मौके पर पहुंचे। वृद्धा का बेटा गुनजीत सिंह सिंगापुर में रहता है। उसने भारत आने से मना कर दिया। महिला के कोई रिश्तेदार भी नहीं आए। सबने कोरोना होने के संदेह में आने से मना कर दिया। 

पुलिस ने वृद्धा के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया। अगले दिन पुलिस ने किसी तरह वृद्धा के शव की भतीजे जिनीपाल सिंह को बुलाकर पहचान करवाई। बीमारी की वजह से मौत होने के कारण वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया। इसके बाद भतीजे ने अंतिम संस्कार करने से मना दिया। जंगपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश मीणा व उनकी टीम वृद्धा के शव को लोधी कॉलोनी श्मशान घाट ले गई और वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार  का अंतिम संस्कार करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें