फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित देशों जैसी होंगी कनॉट प्लेस की दो सड़कें, बाराखंबा रोड पर दिखेगी भारतीय संस्कृति 

Sat, 23 Jan 2021 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली

सार

  • सड़क के दोनों ओर होगा सौंदर्यीकरण
  • स्मार्ट बिन, कियोस्क व जल स्थल आदि होंगे मनोहारी
विज्ञापन
बदलने वाली है सड़क की सूरत... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले समय में कनॉट प्लेस की दो प्रमुख सड़कें बाराखंबा और केजी मार्ग विदेशों की तर्ज पर चमचमाती हुई नजर आएंगी। यहां सड़क किनारे न सिर्फ हरियाली मन को लुभाएंगी बल्कि इंटरनेट युक्त केवल कियोस्क व जल क्षेत्र भी मनोहारी होंगे। इसके लिए स्टेकहोल्डर से लेकर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान(सीआरआरआई) की भी मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन


एनडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों प्रमुख मार्गों को विकसित करने के लिए एनडीएमसी ने योजना तैयार की है। इस संबंध में स्थानीय लोगों की राय लेकर इस संबंध में ड्राफ्ट को तैयार किया जाएगा जिसके बाद इसे काउंसिल की बैठक में संभावित बजट के साथ पास कर दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक यह योजना सिरे चढ़ेगी।

सड़क किनारे बेंच, हरियाली और जल स्थल बढ़ाएंगे शोभा
अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत दोनों सड़कों के किनारे विदेशों की तर्ज पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए बेंच लगाने के साथ-साथ हरियाली क्षेत्र को विकसित करेंगे। साथ ही जल स्थल को भी बनाया जाएगा। इन जल स्थलों में आकर्षक कलाकृतियों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा की रोशनी से रौशन होंगी सड़कें
 दोनों सड़क के लिए एनडीएमसी ने पूरी तरह से सौर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी की है। इसके लिए विशेष रुप से सोलर एनर्जी द्वारा चालित लाइटों को लगाया जाएगा, जो रात के समय सड़क को रोशन करेंगी। इससे एक और जहां प्राकृतिक संसाधन का इस्तेमाल होगा वहीं, दूसरी ओर एनडीएमसी को बिजली की खपत की भी बचत होगी।

कूड़े के निस्तारण के लिए होगी स्मार्ट बिन की व्यवस्था
दोनों प्रमुख मार्गो पर कूड़े के निस्तारण के लिए स्मार्ट बिन की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत स्मार्ट बिन में कूड़ा भरते ही एनडीएमसी के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर को इस संबंध में सूचना मिल जाएगी जिससे समय रहते ही स्मार्ट बिन को खाली कर दिया जाएगा। इसमें एक विशेष प्रकार की चिप लगी होगी जिससे एनडीएमसी नजर रख सकेगा।

इंटरनेट आधारित कियोस्क की होगी सुविधा
दोनों प्रमुख मार्गो पर इंटरनेट आधारित कियोस्क की सुविधा होगी। इसमें विशेष रूप से बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी।इनके उपयोग से लोग एनडीएमसी क्षेत्र की पूरी जानकारी ले सकेंगे। साथ ही एनडीएमसी इलाके में अन्य सुविधाओं को भी एक टच में पा सकेंगे।

आपातकालीन कैमरों से रखी जाएगी नजर 
अधिकारी के अनुसार, दोनों मार्गो पर आपातकालीन कैमरों से नजर रखी जाएगी। इन कैमरों को एनडीएमसी के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से लिंक किया जाएगा। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति होने पर एनडीएमसी के कमांड सेंटर पर लाइव घटना की जानकारी और फुटेज उपलब्ध रहेगा जिसके माध्यम से राहत कार्य में सहायता होगी। इसके अलावा दोनों प्रमुख मार्गो पर स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट की भी व्यवस्था की जाएगी।

बाराखंबा रोड पर दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
अधिकारी ने बताया कि चूंकि, बाराखंबा रोड पर कई सांस्कृतिक केंद्र मौजूद हैं। इसको देखते हुए बाराखंबा रोड पर भी सांस्कृतिक चित्र को बनाया जाएगा जिससे यहां पहुंचने वाले लोगों को भारतीय संस्कृति का एहसास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें