फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई के संपर्क में था भिखारीवाल, सुरक्षा एजेंसियों को मिले सुबूत, लगाई देशद्रोह की धारा

Sat, 09 Jan 2021 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
गैंगस्टर सुख... - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दुबई से प्रत्यर्पित किया गया कथित खालिस्तानी हैंडलर सुख भिखारीवाल के पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में होने के सबूत सुरक्षा एजेंसियों को मिल गए हैं। वह मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये आईएसआई अधिकारी के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसके खिलाफ देशद्रोह (यूएपीए) की धारा लगाई है। भिखारीवाल को 20 जनवरी तक के लिए रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उस पर यूएपीए लगाने की पुष्टि की है। इसने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद ब्रिटिश एनआरआई जगतार सिंह जौहुल को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। उस पर भी देशद्रोह की धारा लगाई गई है। उसे भी 20 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। जगतार सिंह को वर्ष 2016-17 में टारगेट किलिंग कराने और ग्रेनेड से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि जगतार सिंह जेल से ही खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में था।

स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दुबई से लाने के बाद सुख भिखारीवाल को आर्म्स एक्ट व हत्या की साजिश में शामिल होने की धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। आईएसआई और कथित खालिस्तानियों से संपर्क सामने आने के बाद उस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगाया गया है। भिखारीवाल दुबई में बैठकर आईएसआई के अधिकारी से ज्यादा व्हाट्स एप पर कॉल कर बात करता था। वह अपने आकाओं के इशारे पर भारत और खासकर पंजाब में टारगेट किलिंग करा रहा था। 
विज्ञापन


हिंदुओं सिखों में तनाव पैदा करना है मकसद
भिखारीवाल से पूछताछ में पता चला कि आईएसआई का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं व सिखों के बीच मनमुटाव पैदा कर माहौल को तनावपूर्ण करना है। भिखारीवाल पैसे के लिए कथित खालिस्तान के समर्थकों से जुड़ा था। आईएसआई माहौल खराब करने के लिए हिंदू नेताओं पर हमले करा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें