फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग नगर के जूता गोदाम से एक और मानव अवशेष मिला

Sat, 26 Jun 2021 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • फोरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण, डीएनए टेस्ट से होगी शवों की पहचान 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग नगर स्थित जूतों के गोदाम में लगी आग के बाद बृहस्पतिवार को फोरेंसिक टीम ने इमारत की छानबीन की। इस दौरान टीम ने जला हुआ मानव अवशेष बरामद किया। चार दिन पहले गोदाम में लगी आग के बाद से छह मजदूरों के गायब होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से गोदाम मालिक पंकज गर्ग फरार है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों ने इमारत की दूसरी मंजिल से मानव अवशेष बरामद किए हैं। उसकी पहचान कर पाना मुश्किल है। अवशेष पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजे गए हैं। इमारत में गहन तलाशी अभियान जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि शवों की पहचान डीएनए जांच से ही संभव हो पाएगी। 

फोरेंसिक साइंस लैब रोहिणी की निदेशक दीपा वर्मा ने कहा कि जैविक साक्ष्य खोजने और एकत्र करने के लिए गोदाम में दो फोरेंसिक टीमों को तैनात किया गया है। आग में छह लोगों के फंसने और लापता होने की सूचना है। आग से जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान बहुत चुनौतीपूर्ण है। 
विज्ञापन


ऐसे मामलों में हड्डियों या शरीर के अंगों के माध्यम से पहचान करने के लिए फोरेंसिक टीम विभिन्न तकनीकों का सहारा लेती है। उधर दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि हम अब भी प्रयास कर रहे हैं। हालांकि गर्मी के कारण इमारत में प्रवेश करना अब खतरनाक हो गया है। इसके कुछ हिस्से पहले ढह चुके हैं। हमारी प्राथमिकता अवशेषों की तलाश करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें