फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : प्रगति मैदान में होगी इंटरपोल की 90वीं जनरल असेंबली, आयोजन 18 अक्तूबर से

Wed, 10 Aug 2022 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

Delhi News : दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनरल असेंबली की सुरक्षा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। असेंबली के दौरान हर चीज की जिम्मेदारी चाहे सुरक्षा या फिर रूट या फिर पार्किंग की जिम्मेदारी उपायुक्त स्तर के पुलिस अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
प्रगति मैदान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरपोल की भारत में पहली बार होने वाली 90वीं जनरल असेंबली की जगह तय हो गई है। यह प्रगति मैदान के एक हॉल में होगी। साथ ही इससे संबंधित सभी कार्यक्रम भी प्रगति मैदान में होंगे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनरल असेंबली की सुरक्षा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। असेंबली के दौरान हर चीज की जिम्मेदारी चाहे सुरक्षा या फिर रूट या फिर पार्किंग की जिम्मेदारी उपायुक्त स्तर के पुलिस अधिकारियों की होगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनरल असेंबली 18 से 21 अक्तूबर तक होगी। इसमें दो से तीन अक्तूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। 15 से 17 अक्तूबर तक इंटरपोल एग्जीक्यूटिव की बैठक होगी। 

15 अक्तूबर से विभिन्न देशों से आने वाले मेहमानों का फिजिकल रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। जनरल असेंबली में 190 देशों के पुलिस चीफ शामिल होंगे। इसके अलावा 50 से 60 देशों के गृहमंत्री व अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेशी मेहमान 13 अक्तूबर से आने शुरू हो जाएंगे    और नई दिल्ली स्थित पांच सितारा होटलों में ठहरेंगे।
विज्ञापन


जनरल असेंबली का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इसमें शामिल होंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनरल असेंबली के दौरान नई दिल्ली में सुरक्षा व मेहमानों के आवागमन का रूट तैयार किया जा रहा है। कुछ विदेशी मेहमान आगरा व अन्य जगहों पर घूमने जाएंगे। कुछ दिल्ली के बाजारों में घूमेंगे।

खुफिया एजेंसियों संग सुरक्षा खाका तैयार किया जा रहा : दिल्ली पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा व उनके रूट की जिम्मेदारी का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए खुफिया एजेंसियों की सहायता ली जा रही है। तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस अधिकारियों  की ब्रीफिंग की जा रही है। 

15 से 21 अक्तूबर तक कई रूटों से बचना होगा
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जनरल असेंबली के कारण 15 से 21 अक्तूबर तक नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर जाम व कुछ रूटों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। देश में पहली बार इतना आयोजन होने जा रहा है, ऐसे में देखा जाएगा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें