फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News :  दिल्ली में हर महीने 6000 वाहन किए जा रहे स्क्रैप, एक साल में बढ़ा 50 फीसदी कारोबार

Thu, 20 Oct 2022 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : मियाद पूरी करने वाले वाहनों का पंजीकरण रद्द होने से स्क्रैप कारोबार में कई गुना बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। वाहनों के स्क्रैप कारोबार में पिछले एक साल में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
scrap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मियाद पूरी करने वाले वाहनों का पंजीकरण रद्द होने से स्क्रैप कारोबार में कई गुना बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। वाहनों के स्क्रैप कारोबार में पिछले एक साल में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल दिल्ली की अधिकृत स्क्रैप एजेंसियों के पास हर महीने करीब 6000 वाहनों को स्क्रैप किया जा रहा है। इनमें 75 फीसदी दोपहिया वाहन हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले चार वर्षों में 53.38 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया। इस साल 50,25,447 वाहनों को डी रजिस्टर किया गया। इन वाहनों को अब न तो सड़क पर चलने की इजाजत है और न ही सड़क या गलियों में खड़ा कर सकते हैं। एक स्क्रैप एजेंसी के मालिक यश अरोड़ा के मुताबिक, वाहनों के स्क्रैप कारोबार में पिछले एक साल में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

हर महीने औसतन छह हजार वाहनों को स्क्रैप किया जा रहा है। इनमें 75 फीसदी से अधिक पेट्रोल वाहन हैं। अरोड़ा के मुताबिक, प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए एनजीटी की सख्ती का असर अब दिखने लगा है। फिलहाल डी रजिस्टर किए गए 60-70 फीसदी वाहनों को पहले ही निजी स्क्रैपर को दे दिया गया या दूसरे राज्यों में चल रहे हैं। पिछले चार वर्षों में स्क्रैप किए जाने वाले 53.38 लाख वाहनों में 46.98 लाख यानी करीब 88 फीसदी पेट्रोल वाहन हैं। वाहनों की संख्या में हुई कमी से दिल्ली के प्रदूषण में काफी कमी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दूसरे स्क्रैप कारोबारी बाबू खान के मुताबिक, जैसे जैसे पुराने वाहनों को जब्त किया जाएगा, स्क्रैप के कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। वाहनों को स्क्रैप करने के दौरान मेटल, सीट, टायरों को अलग किया जाता है। इसके बाद अलग-अलग धातुुओं को भी अलग कर बेच दिया जाता है। इन धातुओं का दोबारा इस्तेमाल होता है जबकि शेष का मानदंडों के मुताबिक निष्तारण किया जाता है। औसतन एक कार का वजन 700-1600 किलोग्राम तक कबाड़ निकलता है।

डी रजिस्टर वाहनों को सड़कों से भी किया जाएगा जब्त
परिवहन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, प्रदूषण कम करने के लिए पिछले चार वर्षों में की गई कार्रवाई के तहत अब तक 53 लाख से अधिक वाहनों को स्क्रैप किया गया है। वाहनों के डी रजिस्टर होने के बाद परिवहन पोर्टल से इनके नाम हटा दिए जाते हैं। साल के शुरुआत में एक लाख से अधिक वाहनों को डी रजिस्टर कर दिया गया और इन्हें सड़कों पर चलने पर जब्त कर सीधे स्क्रैप किया जाएगा। सड़कों या गलियों में वाहनों को खड़ा करने पर भी जब्त कर स्क्रैप किया जाएगा।

पिछले पांच वर्षों में 53.38 लाख वाहनों को पंजीकरण हुआ रद्द

  • 2018 ---- 22424
  • 2019 ---- कोविड के कारण प्रभावित
  • 20़20 ---- 63547
  • 2021 ---- 22827
  • 2022 ---- 5025447

46.98 लाख हैं पेट्रोल वाहन
पिछले पांच वर्षों के दौरान पंजीकरण रद्द किए गए वाहनों में 46.98 लाख पेट्रोल वाहन शामिल हैं। डीजल वाहनों की संख्या 415362 जबकि पेट्रोल/सीएनजी वाहनों की संख्या 146681 रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें