फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : ग्राम पंचायतों में भी शुरू होगी 5जी इंटरनेट सेवा, बीएसएनएल ने मिलाया सहयोगियों से हाथ

Mon, 03 Oct 2022 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पांडेय, नई दिल्ली

सार

Delhi News : भारत संचार निगम लिमिटेड वायरलेस 5जी इंटरनेट सेवा के जरिए देश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से पहुंच बनाएगा। देश की इस सरकारी इंटरनेट प्रदाता कंपनी ने ग्राम पंचायतों को बेहद सस्ते रेट पर 5जी इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : BSNL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत संचार निगम लिमिटेड वायरलेस 5जी इंटरनेट सेवा के जरिए देश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से पहुंच बनाएगा। देश की इस सरकारी इंटरनेट प्रदाता कंपनी ने ग्राम पंचायतों को बेहद सस्ते रेट पर 5जी इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके लिए निजी सहयोगियों से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन


प्रगति मैदान के अंदर चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बीएसएनएल के स्टॉल पर ग्रामीण भारत की झलक से मंशा जाहिर की है। खेत खलिहान, खपरैल मकान और झोपड़ियों के बीच लगे बीएसएनएल के टावर उसकी सोच के प्रतीक हैं। कंपनी ने 2024 तक देश की ग्राम सभाओं को 1 जीबीपीएस स्पीड से इंटरनेेट सेवा देने की योजना बनाई है और एक्सएस डॉट लाइव से हाथ मिलाया है।

एक्सएस डॉट लाइव मोबाइल कांग्रेस में तीन क्लाउड बॉक्स लेकर आया है। इसमें लाइट, प्रो और प्रो प्लस जैसे तीन क्लाउड बॉक्स हैं। एक्सएस क्लाउड बॉक्स पॉवर बैंक जितनी बड़ी देश में बनी डिवाइस है, जो बिना कंप्यूटर (सीपीयू) के इंटरनेट चलाएगी। यह केबल के जरिए मॉनीटर से जुड़ा रहेगा और माउस, की बोर्ड से हैंडल होगा। एक्सएस के एमडी हेमल मेवादा ने बताया क्लाउड बॉक्स की कीमत 9500 रुपये है। बाजार मे 3000 रुपये तक मिलेगा।
विज्ञापन


मोबाइल चार्जर से चलेगा क्लाउड बॉक्स
यह क्लाउड बॉक्स दो से पांच वोल्ट के मोबाइल चार्जर से चलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। इसके कारण सीपीयू से होने वाला बिजली खर्च खत्म होगा। सारा डाटा क्लाउड पर स्टोर होगा, वायरस से डाटा के नुकसान का खतरा नहीं होगा।

बीएसएनएल के साथ किया अनुबंध 
हेमल मेवादा ने बताया कि पंचायत भवनों में क्लाउड बॉक्स लगाने की योजना है। इससे कम खर्च में पंचायतों का कामकाज हो सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को इंटरनेट पर पढ़ाई करने में आसानी होगी।   क्लाउड को ऐसे डिजाइन किया  गया है कि बच्चों को जो कंटेंट चाहिए वही मिलेगा, हानिकारक सामग्री उनतक नहीं पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें