औसत श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को संतोषजनक श्रेणी में रही। अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव न होने की संभावना है। एनसीआर में सबसे साफ हवा गाजियाबाद की 64 एक्यूआइ के साथ रही है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 83 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद 141, ग्रेटर नोएडा 68, गुरुग्राम 68 व नोएडा का एक्यूआइ 70 रहा।
सफर इंडिया के मुताबिक, बारिश की संभावना को देखते हुए अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में बदलाव की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 67 व पीएम 2.5 का स्तर 34 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।