फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम: राजधानी में धूल की परत ने बढ़ाई परेशानी, दृश्यता हुई कम

Sun, 23 May 2021 03:11 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार सुबह से ही दिल्ली में धूल की परत छाई हुई है। इससे दृश्यता भी काफी कम हो गई है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
दिल्ली में छाई धूल की परत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई के महीने में रिकॉर्ड बारिश से मिली राहत के बाद अब एक बार फिर दिल्ली का तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को सुबह सवेरे से ही दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में धूल की परत छाई रही। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। वाहन चलाने वालों को भी दृश्यता कम होने के कारण संभल कर चलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अबतक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 कम 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से नौ कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार देर रात हुई बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आई थी। इसी कारण कल सुबह के समय लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई थी। दिन में सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन उनके तेवर कड़क नहीं थे।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज कुछ जगह बिजली कड़कने के साथ हल्की बौछार दर्ज की जा सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गत मंगलवार से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बीते गुरुवार को मौसम विभाग ने बादल छंटने का अनुमान जताया था, लेकिन इसके उलट सुबह तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार देर रात भी बारिश हुई। इससे पहले, गुरुवार को 119.3 मिलीमीटर बारिश ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर की हवा संतोषजनक
मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा शनिवार को भी संतोषजनक दर्ज की गई थी। एनसीआर में केवल फरीदाबाद की हवा 104 एक्यूआई के साथ औसत श्रेणी में रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) उच्चतम 94 आंकड़े के साथ संतोषजनक रहा था। नोएडा में एक्यूआई 60, ग्रेटर नोएडा में 72, गाजियाबाद में 85 और गुरुग्राम में 66 दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें