फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में सुबह हुई अच्छी-खासी बारिश, गुरुग्राम की सड़कें हुई पानी-पानी

Sat, 19 Aug 2023 09:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Ncr Rain Today: भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। द्वारका और बदरपुर जैसे दिल्ली के कई इलाकों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर सवेरे अच्छी-खासी बारिश हुई। इससे कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण द्वारका और बदरपुर जैसे दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं, गुरुग्राम में भी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हुए जलजमाव के बीच से लोगों का गुजरना पड़ रहा है।

दिल्ली के बदरपुर इलाके में बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। पानी से लबालब सड़कों से होकर लोगों को बड़ी मुश्किल का सामना कर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें