दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। जिससे स्मॉग की परत छाने के साथ-साथ लोगों को आंखों में जलन तथा सांस लेने में परेशानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में लगातार तीन दिन से AQI कम जरूर हो रहा है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। आज भी AQI बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। प्रदूषण और धुंध के मामले में दिल्ली- एनसीआर का भी यही हाल है। यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।