फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020-21 की सर्दियों में देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली-एनसीआर के आठ शहरों ने बनाई जगह: सीएसई

Thu, 25 Feb 2021 11:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में साल दर साल प्रदूषण किस तरह बढ़ रहा है यह आम लोग भी आसानी से महसूस कर रहे हैं। दम घोंटती हवाएं, आंखों में जलन और जहरीली धुंध के चलते यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सरकारें प्रदूषण से लड़ने के चाहे कितने भी दावें करें लेकिन उसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अब यह केंद्रीय विज्ञान और पर्यावरण(सीएसई) के एक अध्ययन में भी साफ हो गया है कि दिल्ली-एनसीआर सर्दियों में कितने प्रदूषित हो जाते हैं।

विज्ञापन


सीएसई के ताजा अध्ययन में यह बात सामने आई है कि सर्दियों में देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से आठ दिल्ली-एनसीआर के हैं। यह अध्ययन देश के विभिन्न शहरों के रियल टाइम डेटा का विस्तृत आकलन करने के बाद सामने आया है। 2020-21 की सर्दियों में किए गए इस अध्ययन का तुलनात्मक अध्ययन बीते सालों के डाटा से भी किया गया है।

10 शहरों की लिस्ट में जहां एनसीआर के तीन शहरों गाजियाबाद, बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा टॉप थ्री में जगह बनाई है वहीं नोएडा और दिल्ली इससे बहुत पीछे नहीं हैं। कानपुर और लखनऊ से क्रमशः छठा और नौंवां स्थान पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें