फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : छोले-भटूरे ज्यादा बिकने पर भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी, मामा की तलाश

Tue, 23 Mar 2021 11:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- द्वारका पुलिस ने सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, मामा की तलाश 
- आरोपियों की दुकान बिल्कुल नहीं चल रही थी 
विज्ञापन
Chole Bhature - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली गेट, नजफगढ़ में छोले-भटूरे की दुकान लगाने वाले रामबिलास की दुकान बढ़िया चल रही थी। उसके छोले-भटूरे भी खूब बिक रहे थे। ये बात पास में छोले-भटूरे की दुकान लगाने वाले दो सगे भाइयों को खटक रही थी। इनको लगता था कि रामबिलास की दुकान की वजह से उनकी दुकान नहीं चल रही थी। ऐसे में दोनों भाइयों ने अपनी दुकान चलाने के लिए रामबिलास की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


द्वारका की एएटीएस ने आरोपी दोनों सगे भाई किशनपाल(25) व विजयपाल(22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके मामला की तलाश कर रही है। द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा के अनुसार नया बाजार, नजफगढ़ में एक युवक को गोली मारने की सूचना 17 मार्च को मिली थी।

पीड़ित मकसूदाबाद नजफगढ़ निवासी रामबिलास को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता लगा कि रामबिलास दिल्ली गेट, नजफगढ़ में छोले भटूरे की दुकान लगाता था। एएटीएस प्रभारी रामकिशन की देखरेख में एसआई कमलेश कुमार व विकास यादव की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता लगा कि हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल पर आए थे। जांच के बाद रामकिशन यादव की टीम ने दो सगे भाई रोशन विहार, नजफगढ़ निवासी किशनपाल और विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लोडेड कट्टा बरामद किया।

मूलरूप से संभल, यूपी निवासी किशन पाल व विजयपाल दोनों भाई दिल्ली गेट, नजफगढ़ में छोले भटूरे की दुकान लगाते थे। इनका पास में दुकान लगाने वाले रामबिलास से विवाद चल रहा था। रामबिलास की दुकान ज्यादा चलती थी। इस बात पर इन्होंने कुछ महीने रामबिलास से झगड़ा किया था।

दो सगे भाई अपने मामा के साथ रामबिलास को पहले भी मारने गए थे। मगर रामबिलास के साथ एक जानकार के साथ होने के कारण ये वापस आ गए। वापस आते हुए इन्होंने एक फल विक्रेता से दस हजार रुपये लूट लिए थे। 17 फरवरी को जब रामबिलास अपनी रेहड़ी को घर में घुसा रहा था तभी उसे गोली मार दी थी।

अवैध हथियार सप्लायर दबोचा गया- 
पुलिस ने दोनों भाइयों की निशानदेही पर अवैध हथियार तस्कर मनीराम उर्फ अजीराम को गिरफ्तार कर लिया। मनीराम के कब्जे से देशी कट्टे के चार कारतूस बरामद किए गए। आरोपी सगे भाइयों ने इन्हीं से हथियार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें