फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीटीसी बस के कंडक्टर से बदमाशों ने की लूट, भागते समय दो को दबोचा, फरार की तलाश में पुलिस

Thu, 10 Nov 2022 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रात करीब 8.40 बजे वह बस से नीचे उतरा। जबकि चालक देवेंद्र और मार्शल किशोर बस में बैठे रहे। इसी दौरान मॉडल टाउन की तरफ से बाइक से तीन बदमाश वहां पहुंचे। सड़क के पास बाइक रोककर तीनों बदमाश उसके पास आए। एक ने उसके गर्दन को दबाकर पेट में कैंची लगा दी और फिर दो बदमाश उससे मोबाइल और बैग छीन लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कैंची मारने की धमकी देकर बस कंडक्टर को लूट लिया। बदमाश कंडक्टर से बैग और मोबाइल फोन लेकर भागने लगे। पीड़ित ने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा किया और इससे पहले बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग पाते चालक और मार्शल की मदद से दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

मंगोलपुरी इलाके में रहने वाला विक्रम दिल्ली परिवहन निगम के रोहिणी डिपो में बतौर कंडक्टर कार्यरत है। मंगलवार रात उसकी तैनाती सुल्तानपुरी से सीमापुरी के बीच चलने वाली बस रूट संख्या 982 में थी। वह सुल्तानपुरी से सवारियों को लेकर बस लेकर रवाना हुआ। मॉडल टाउन के वाल्मीकि मंदिर के पास बस खराब हो गई। चालक देवेंद्र ने सड़क के किनारे बस रोक दी और मैकेनिक के आने का इंतजार करने लगे।

 


रात करीब 8.40 बजे वह बस से नीचे उतरा। जबकि चालक देवेंद्र और मार्शल किशोर बस में बैठे रहे। इसी दौरान मॉडल टाउन की तरफ से बाइक से तीन बदमाश वहां पहुंचे। सड़क के पास बाइक रोककर तीनों बदमाश उसके पास आए। एक ने उसके गर्दन को दबाकर पेट में कैंची लगा दी और फिर दो बदमाश उससे मोबाइल और बैग छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश बाइक पर बैठने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान विक्रम ने शोर मचा दिया। 

 

शोर सुनकर चालक और मार्शल भी वहां आ गए और भाग रहे तीन बदमाशों में से दो को दबोच लिया। जबकि तीसरा फरार हो गया। शोर सुनकर सिपाही राहुल भी वहां पहुंच गए और दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पकड़े गए बदमाश की पहचान गाजीपुर डेयरी निवासी नरेश पंडित और अक्षय के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बैग और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें