फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो: पिंक लाइन पर सुबह साढ़े छह और मैजेंटा लाइन पर छह बजे से चलेगी ट्रेन, रक्षाबंधन पर दी विशेष सुविधा

Sat, 21 Aug 2021 03:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने यह विशेष सुविधा दी है। ताकि लोगों को त्योहार पर परेशानी का सामना न करना पड़े।   
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने रक्षाबंधन के दिन यात्रा करने वालों के लिए विशेष सुविधा दी है। 22 अगस्त यानी रविवार को पिंक लाइन पर सुबह 6:30 बजे और मैजेंटा लाइन पर सुबह 6:00 बजे से मेट्रो की सुविधा शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन

 

इससे पहले रविवार को इन लाइन्स पर मेट्रो की सुविधा आठ बजे से शुरू होती थी। रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने यह विशेष सुविधा दी है। ताकि लोगों को त्योहार पर परेशानी का सामना न करना पड़े।   

वहीं दूसरी तरफ मेट्रो की ग्रे लाइन पर इस माह के अंत तक सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल अंतिम दौर की तैयारियां चल रही हैं। अगले 10 दिन में सेवाएं शुरू होने से ढांसा कॉरिडोर से आगे भी हरियाणा और दिल्ली के गांवों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 6 अगस्त को पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू की गई थी। इसके दो सप्ताह बाद द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक ग्रे लाइन पर मेट्रो परिचालन शुरू करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


ग्रे लाइन पर फिलहाल द्वारका से नजफगढ़ के बीच करीब 4.2 किलोमीटर में सेवा यात्रियों को उपलब्ध है। इससे आगे के लिए मेट्रो की सुविधा नहीं होने की वजह से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी वक्त लगता है। नेटवर्क विस्तार के बाद अब यात्रियों को ब्लू लाइन से होकर ग्रे लाइन के करीब छह किलोमीटर तक मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी।



दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, मेट्रो सेवाएं शुरू करने के लिए ट्रायल के बाद सुरक्षा आयुक्त भी इस हिस्से का जायजा ले चुके हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस माह के अंत तक यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। ग्रे लाइन के नजदीक कई ग्रामीण क्षेत्र हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को भी सौंदर्यीकृत किया गया है। इसमें परंपरा और संस्कृति को अलग अंदाज में पेश किया गया है, ताकि यात्रियों को दिल्ली के किसी भी हिस्से में आते-जाते हुए अपनेपन का अहसास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें