फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रोः ग्रीन लाइन पर बंद रहे कई मेट्रो स्टेशन, शाम चार बजे के बाद खुले, दिनभर लोग रहे परेशान

Mon, 08 Mar 2021 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार सुबह मेट्रो के ग्रीन लाइन सेक्शन पर सुरक्षा कारणों की वजह से टीकरी कलां से लेकर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक के सभी स्टेशन बंद रहे। डीएमआरसी ने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर दी लेकिन स्टेशन बंद होने के कोई पुख्ता कारण नहीं दिए।
विज्ञापन


टीकरी कलां और ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन के बीच में तीन मेट्रो स्टेशन- टीकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी हैं। यह सभी आज बंद रहे। माना जा रहा है कि यह मेट्रो महिला किसानों के उस घोषणा के चलते एहतियात के तौर पर बंद थे जिसमें उन्होंने आज जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शन की बात कही थी।

इस बीच आज दिल्ली की उन तमाम सीमाओं पर जहां किसान आंदोलन चल रहा है हजारों की संख्या वहां महिलाएं पहुंची और आज उन्होंने ही आंदोलन की कमान संभाली। अकेले टीकरी बॉर्डर पर ही 50 हजार महिलाएं इकट्ठा हुई हैं। इसी तरह सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर भी महिलाएं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शाम चार बजे के बाद ये सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए। इन्हें सुबह करीब 8.00 बजे से बंद किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें