मतदान के दिन जल्दी मेट्रो ट्रेन के चलने से मतदान प्रक्रिया को सम्पूर्ण करवाने वाले कर्मियों एवम मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सम्भाल रहे सुरक्षा कर्मियों की सुविधा को देखते हुए ये फैसला किया गया है।
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान के दिन यानी 4 दिसंबर को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू हो जाएंगी। सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी। सुबह 6 बजे के बाद बाद मेट्रो ट्रेनें नियमानुसार चलेंगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। मतदान के दिन जल्दी मेट्रो ट्रेन के चलने से मतदान प्रक्रिया को सम्पूर्ण करवाने वाले कर्मियों एवम मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सम्भाल रहे सुरक्षा कर्मियों की सुविधा को देखते हुए ये फैसला किया गया है।