फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Delhi: कार पार्क करने को लेकर हुई बहस, ईंट-पत्थरों से मारकर युवक की हत्या

Tue, 19 Jul 2022 03:15 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी और मृतक पक्ष के बीच पार्किंग को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने युवक को पत्थरों और ईंट से मार मारकर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन में मंगलवार को कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति को बेरहमी से मारने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार उनके बीच पार्किंग को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने युवक को पत्थरों और ईंट से मार मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रोहित के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ बेनीता मैरी जयकर ने बताया कि 16 जुलाई को साकेत मेट्रो स्टेशन के बाहर घायल अवस्था में पड़े एक शख्स के बारे में जानकारी देते हुए एक कॉल आई थी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


जानकारी मिली कि मृतक रोहित अपने तीन दोस्त, राहुल यादव, आशु यादव और अमित जैन के साथ एक कार में सवार था और मेट्रो स्टेशन के पास उसे पार्क करना चाहता था। लेकिन पांच-छह लड़के पहले से उसी जगह पर खड़े थे और वहां वो अपनी कार पार्क करना चाहते थे।

इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई, जो हाथापाई में बदल गई। इस दौरान मेट्रो स्टेशन के पास पहले से खड़े युवकों ने रोहित पर ईंट और पत्थरों से हमला करके उसे मार डाला।

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धार 302, 308 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की, जिससे एक आरोपी को पकड़ने में मदद मिली। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सैदुलाजब निवासी प्रियांशु (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें