लॉकडाउन होने के बावजूद पंजाबी बाग स्थित रफ्तार पब एंड रेस्टोरेंट में शराब बेचने का मामला सामने आया है। रविवार को एक्साइज विभाग की टीम ने छापे मारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब व बीयर बेचेत हुए दो लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया।
इन आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (22) और सुजीत मिश्रा (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि हालांकि पब के पास शराब परोसने का लाइसेंस है, लेकिन जो शराब बरामद हुई वो उसके रिकार्ड में दर्ज नहीं थी।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि पंजाबी बाग स्थित क्लब रोड पर मौजूद रफ्तार रेस्टोरेंट व पब में लॉकडाउन के बावजूद शराब बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद एक्साइज विभाग की टीम ने पुलिस के साथ पब में छापा मारा।
पब में रोहित और सुजीत नामक आरोपी भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दबोच लिये गए। पब के रिकॉर्ड से जब शराब और बीयर का मिलान किया गया तो वह रिकॉर्ड में भी नहीं थे। इसके अलावा छत पर बकाया शराब परोसी भी जा रही थी। जिस काउंटर पर शराब परोसी जा रही थी। पुलिस को पता चला है कि पब के छह मालिक हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही।