फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सब-रजिस्ट्रार के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए मिली एलजी की मंजूरी, एमसीडी के 6 अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Wed, 27 Jul 2022 03:53 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को अनधिकृत निर्माणों को नियमित करने के लिए सब-रजिस्ट्रार के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली नगर निगम के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के निर्देश पर निगम आयुक्त ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


एमसीडी सूत्रों के अनुसार ये सभी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, आधिकारिक पद के दुरुपयोग के मामलों में शामिल रहे हैं। उपराज्यपाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। 
निलंबित अधिकारियों पर आरोप

  • एएस यादव (अधीक्षक अभियंता) : भलस्वा लैंडफिल साइट में वित्तीय अनियमितता
  • मनीष कुमार व विजय कुमार (क्षेत्रीय निरीक्षक) : दक्षिण क्षेत्र में संपत्तियों के परिवर्तन के लिए प्रक्रिया में देरी का आरोप
  • अंजू भूटानी (डिप्टी अकाउंट्स कंट्रोलर) : पेंशन संबंधित मामलों पर कार्रवाई नहीं करने का मामला
  • श्रीनिवास (सहायक अभियंता नरेला) और सांख्य मिश्रा (जेई नरेला) 

अनधिकृत निर्माण को रोकने में नाकामी के लिए निलंबित किए गए। अवैध निर्माण के कारण ही अलीपुर के बकौली गांव में एक निर्माणाधीन गोदाम ढह गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


सीबीआई जांच के निर्देश
भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में उपराज्यपाल ने करोल बाग क्षेत्र के सब रजिस्ट्रार पर मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है। इस मामले की चांच सीबीआई को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें