फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का संगम : संधू

विज्ञापन
विज्ञापन
कमला नगर में 21वीं जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए उपराज्यपाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू कमला नगर में आयोजित 21वें जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत उसकी सांस्कृतिक विविधता है। यहां देश के हर हिस्से की परंपराओं को समान सम्मान मिलता है। यही हमारी साझा सभ्यतागत विरासत को मजबूत करता है।
विज्ञापन


श्रीगीता भवन पंचायती धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में उपराज्यपाल ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा और आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति भाव की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का प्रेरक आयोजन बताया। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली केवल देश की राजधानी नहीं, बल्कि भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत संगम है। यहां हर प्रदेश की संस्कृति, आस्था और परंपराओं को सम्मान के साथ अपनाया और मनाया जाता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपराज्यपाल ने भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के लिए शांति, सुख, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें