फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- केंद्र सरकार टीकाकरण नीति पर करे पुनर्विचार: सत्येंद्र जैन

Thu, 03 Jun 2021 11:02 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी लोगों को जल्द से जल्द लगाना चाहती है वैक्सीन। केंद्र की ओर से नहीं मिल रहा पर्याप्त स्टॉक। कोरोना से हालात हुए बेहतर, नियमों का पालन करना जारी रखें लोग।
 
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की मौजूदा टीकाकरण नीति की दिल्ली सरकार ने आलोचना की है। दिल्ली सरकार का कहना है कि राजधानी में लोगों का टीकाकरण करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल रही है। इससे टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। मांग के हिसाब से अगर टीके की आपूर्ति हो तो जल्द से जल्द पूरी दिल्ली का टीकाकरण हो जाएगा और लोगों को संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार अपनी पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने के लिए तैयार है। हमने वैक्सीनेशन का सबसे अच्छा इंतजाम किया है, लेकिन हमें केंद्र से पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल रहा है। सरकार  दिल्ली निवासियों को जल्द से जल्द टीका लगाना चाहती है। 

हमारा मकसद लोगों की जान बचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी मौजूदा टीकाकरण नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए। क्योंकि जब कोई राज्य वैक्सीन खरीद कर वैक्सीनेशन के लिए तैयार है, तो उसे पर्याप्त वैक्सीन मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह कहा था कि कुल वैक्सीन में से 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को मिलेगी जबकि इसमें से 25 फीसदी वैक्सीन राज्यों को मिलेगी और 25 फीसदी निजी क्षेत्रों को मिलेगी। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को इस पर दोबारा सोचने की जरूरत है। 

जब राज्य सरकारें वैक्सीन लेने के लिए तैयार हैं, तो राज्यों को देनी चाहिए। निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर वैक्सीनेशन किए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों में लगने वाली वैक्सीन की कीमत की निगरानी केंद्र सरकार करती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने पहले कहा था कि तेजी से वैक्सीन मिलेगी, लेकिन अब वैक्सीन नहीं मिल रही है। इसलिए हमें युवाओ के वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़े हैं। जैसे ही वैक्सीन मिलेगी, हम शुरू कर देंगे। 

दिल्ली सरकार ने वैक्सीन लगाने का सबसे अच्छा इंतजाम किया है। केंद्र सरकार से बताया जा रहा है कि 10 जून तक वैक्सीन दिल्ली को मिल जाएगी, तो हमें उम्मीद है कि जिन लोगों को पहली डोज लग चुकी हैं, उन्हें समय से दूसरी डोज भी लग जाएगी। 
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर लग रही लगाम
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। तीन दिनों से संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे चल रही है। इस लहर से पहले अब के मुकाबले मामले कम थे, तब प्रतिदिन 150 से 200 मरीज आ रहे थे। उम्मीद है आने वाले दिनों में मामले और कम होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभी कोविड के जारी दिशा-निर्देशों का अवश्य पालन करते रहें। 

जल्द होगा अगला सीरो सर्वे
जैन ने कहा, विशेषज्ञों का कहना कि दिल्ली की 80 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है, इसलिए अब मामले कम आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि सीरो सर्वे से  यह पता चल पाएगा कि दिल्ली की 80 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुकी है या नहीं। हम जल्द ही सर्वे कराएंगे। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता का पता चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें