छात्र रिजल्ट जारी नहीं करने पर अपना गुस्सा जता रहे हैं। एक उम्मीदवार ने ट्वीट किया कि अब रिजल्ट जारी कर देना चाहिए..हम मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। वहीं एक ने ट्वीट किया कि हमारी भावनाओं से मत खेलो। एक ट्वीट किया गया कि रिजल्ट पहले जल्दी आ जाता था लेकिन अभी तक नहीं आया है। अब रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए।
शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को आना था रिजल्ट
मालूम हो कि सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से 15 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। सीबीएसई के शेड्यूल के अनुसार सीटीईटी का रिजल्ट 15 फरवरी को जारी होना था।