फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi:दो महीने के लिए बढ़े देशी शराब की दुकानों के लाइसेंस, अब 30 सितंबर तक रहेगा लागू

Mon, 01 Aug 2022 12:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशी शराब की दुकानों के लाइसेंस को दो महीने के लिए बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नई निविदाओं को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
शराब की दुकान - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने देशी शराब की दुकानों के लाइसेंस को दो महीने के लिए बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि नई निविदाओं को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


लेकिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी न मिलने के कारण दिल्ली सरकार द्वारा रविवार को दिए गए विस्तार के बावजूद भारतीय और विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी

बता दें कि दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने शनिवार को जारी एक आदेश में शहर में 250 से अधिक देशी शराब की दुकानों के लाइसेंस की अवधि बढ़ा दी थी।

हालांकि आदेश में यह कहा गया है कि विस्तार अवधि के लिए प्रो-राटा शुल्क का भुगतान करना होगा। हाल के महीनों में दो बार देशी शराब लाइसेंस के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


पहली बार में तो पर्याप्त संख्या में बिडर्स ही नहीं पहुंचे थे। दूसरी बार में जब आबकारी विभाग को जानकारी मिली कि बिडर्स बिड को कम रखने के लिए पूलिंग कर रहे थे, विभाग ने इसे रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें