फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने गरीबों को दोगुना राशन देगी दिल्ली सरकार, साथ में किट भी

Fri, 01 May 2020 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली सरकार मई माह में सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों का दोगुना राशन देगी। राशन के साथ सभी को राशन की एक किट भी दी जाएगी। इसमें साबुन, तेल जैसी दैनिक जरूरतों का सामान होगा। लॉकडाउन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इसका फैसला किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस वक्त सबसे अधिक मार गरीबों पर पड़ रही है। प्रतिदिन कमा कर खाने वालों के सामने बड़ी मुश्किल है। ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि इस महीने सभी को मुफ्त में दोगुना राशन देंगे।

हर महीने सामान्य रूप से 5-5 किलो राशन दिया जाता है। पिछले महीने इसे बढ़ाकर डेढ़ गुना राशन प्रति व्यक्ति दिया था। इस महीने दिल्ली सरकार 10 किलो राशन प्रति व्यक्ति मुफ्त दे रही है ताकि किसी को खाने की दिक्कत नहीं हो। सरकार इस बार राशन के साथ रोजमर्रा की एक किट भी दे रही है। इसमें साबुन, तेल नमक आदि दैनिक जरूरत के सामान हैं।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के वालंटियरों से अपील  की है कि वह लोगों की सेवा करने के लिए आगे आएं। सभी वालंटियर को एक काम यह करना है कि उन्हें अपने इलाके के अंदर किसी को भूखे नहीं मरने देना है। किसी को कोई भी चीज की जरूरत है, आगे बढ़ कर उसकी मदद करें। इस दौरान सबको सामाजिक दूरी के पालन के साथ-साथ अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखना है।

Trending Videos
विज्ञापन

राशन किट में यह होगा समान

1 लीटर रिफाइन तेल, 1 किलो चीनी, 1 किलो छोले चने, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी, 200 ग्राम धनिया, 200 ग्राम लाल मिर्च, 60-70 ग्राम की साबुन की दो चक्की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें