फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को कराएगी करतारपुर साहिब के दर्शन, खर्च भी उठाएगी

Sat, 09 Nov 2019 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
करतारपुर गलियारा - फोटो : twitter
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार अब वरिष्ठ नागरिकों को करतारपुर साहिब के भी दर्शन कराएगी। यात्रा के सभी खर्च भी दिल्ली सरकार उठाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग अब यात्रा के सभी पहलुओं का अध्ययन कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली-अमृतसर - वाघा बॉर्डर -श्री आनंदपुर साहिब रूट को विस्तार देते हुए इसमें करतारपुर साहिब को भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को अब करतारपुर साहिब के भी दर्शन कराए जाएंगे।

इस यात्रा में लगने वाली हर तरह की फीस दिल्ली सरकार देगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है की हर तीर्थयात्री के साथ एक जवान व्यक्ति अटेंडेंट के रूप में करतारपुर साहिब भी जा सकेगा।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यात्रा में लगने वाली कोई भी रकम भारत या पाकिस्तान सरकार को देना होगी तो वह खर्च भी दिल्ली सरकार ही वहन करेगी।

हालांकि, करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान सरकार के बीच कुछ चीजें तय होनी है। कैबिनेट ने रूट विस्तार को मंजूरी देकर आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को भेज दिया गया है, जहां से सभी चीजें फाइनल होने के बाद पंजीकरण खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें